बनीकोडर बाराबंकी, स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क, साहू दवाखाना पर जिला सचिव, रूप नारायण सिंह ,जिला सचिव अवधेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा एम एल साहू को तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मुंह मीठा कराया और बधाई दी ,
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी एवं जिला अध्यक्ष मो० हफीज अयाज जी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ,पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा एवं जिला के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करके बधाई दी ,। बधाई देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्नू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव सपा युवा नेता अनुपम जायसवाल, राम प्रकाश साहू, सईद अहमद, मोहम्मद आरिफ ,राहुल वर्मा, राम धीरज आदि तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर
डॉ एम एल साहू
आवाज ए जिंदादिल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेशः।