बालिकाओं को सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर

0

बनीक़ोडर बाराबंकी, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेसिक द्वारा संचालित सभी जूनियर परिषदीय (6_8)विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एवम खेल अनुदेशक द्वारा दी जा रही है।इसी कड़ी में कंपोजिट विद्यालय मऊ गोरपुर बनीकोडर में खेल अनुदेशक हितेश सिंह द्वारा सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं ।सभी बच्चों ने ब्लॉक, स्टांस एवं शरीर के नाजुक अंगों की जानकारी दी गई है।यह कार्यक्रम कुल 24 कार्यदिवस तक चलेगा। आत्मरक्षा सीखने के प्रति छात्राओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

ए0आर0पी0अरुण कुमार ने बताया कि जब से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हुआ है। तब से ब्लॉक के सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले से बेहतर हुई है। जिसमें बालिकाएं अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रही हैं।बच्चे बहुत ही सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण सीख रहे है। इससे बालिकाएं आगे चलकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगी।वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ऐप के माध्यम से प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक व बालिकाओं की फेश रिकॉग्निशन से उपस्थिति ली जाती है।

रिपोर्टर
डॉ एमएल साहू
आवाज ए जिंदा दिल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here