बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

0

बनीकोडर बाराबंकी, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेसिक द्वारा संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एवम खेल अनुदेशक द्वारा दी जा रही है।इसी कड़ी में कंपोजिट विद्यालय रेहरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर एवम कंपोजिट विद्यालय सनौली बनीकोडर में खेल अनुदेशक राजीव कुमार साहू द्वारा सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं ।

सभी बच्चों को क्लोज स्टांस, पैरलल स्टांस एवम वाकिन्स स्टांस की जानकारी दी गई है।यह कार्यक्रम कुल 24 कार्यदिवस तक चलेगा। आत्मरक्षा सीखने के प्रति छात्राओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीश चतुर्वेदी ने बताया कि जब से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हुआ है। तब से बच्चों की उपस्थिति पहले से बेहतर हुई है। जिसमें बालिकाएं अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रही हैं।खेल अनुदेशक द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बालिकाएं आगे चलकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगी मुझे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है।वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ऐप के माध्यम से प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक व बालिकाओं की फेश रिकॉग्निशन से उपस्थिति ली जाती है।

रिपोर्टर
डॉ एमएल साहू
आवाज ए जिंदादिल
ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here