जीवन में सबकुछ पहले से तय है परेशान न हों : शिखर तिवारी

0

जीवन में सबकुछ पहले से तय है परेशान न हों : शिखर तिवारी

बनीक़ोडर बाराबंकी ,प्रभु का दिया ये जीवन आपके और हमारे काम का नहीं है। संसार में हर प्राणी का जन्म किसी उद्देश्य से होता है। उद्देश्य की पूर्ति ही जीवन का मकसद है। मनुष्य स्वयं फैसले जरूर लेता है। लेकिन, सबकुछ पहले से तय होता है। जीवन में कुछ बुरा हो तो परेशान ना हों। हर घटना का उद्देश्य है।


प्रभु आपका आपका बुरा नहीं चाहते। अपना ध्यान प्रभु भक्ति में लगाएं। उक्त विचार श्रीराम महायज्ञ विराट मानस सन्त सम्मेलन एवं सामुहिक कन्या विवाह शिव हनुमत रामलीला परिसर शुक्लनपुरवा मजरे हथौंधा में
सम्मेलन में पधारे पंचम् दिवस शाहजहांपुर अदितेन्द्र तिवारी शिखर ने रखे। महाराज श्री ने कथा स्थल में विदुर और विदुरानी कथा, विदुर मंत्रेय संवाद, कपिल देवहुति संवाद के अलावा हिरण्यकश्यप, ध्रुव चरित्र और सती चरित्र पर भी प्रवचन किया। शिखर श्री ने आगे कहा कि हमारा शरीर हमारे वश में है या नहीं, यह जानना जरूरी है। अगर वश में है तो प्रभु भक्ति में ध्यान लगाएं। वश में नहीं है तो हमारा शरीर किस काम का है? दुनिया में हमारा क्या अस्तित्व है? इन बातों पर मंथन करें।
इस अवसर पर आचार्य मोहित शुक्ला, सुशील मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा , मनोज मिश्र, गंगाबक्स सिंह, वेद प्रकाश त्रिवेदी, मधुकर तिवारी, बन्दन मिश्रा, प्रियंका अवस्थी, विपिन यादव, हथौंधा चौकी प्रभारी आदि विशिष्ट जनमानस उपस्थित रहा!

रिपोर्टर
डॉ एम एल साहू आवाज ए जिंदा दिल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here