वातावरण संतुलन के लिए पौध रोपण जरूरी : आर सी यादव
रिपोर्ट- अमन मिश्रा
बाराबंकी। अंधाधुंध पेड़ो की कटान से जहां हमारे पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो रहा है वहीं हमारी जलवायु भी प्रदूषित हो रही है।इसलिए यदि हमें अपने वातावरण को संतुलित रखना है तो अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है।उक्त विचार बुधवार को जी एस आर सी आयुर्वेद कंपनी के फाउंडर मेंबर आर सी यादव ने बाराबंकी शहर स्थित मलिक मैरिज लॉन में कंपनी द्वारा आयोजित वातावरण संतुलन गोष्ठी में व्यक्त किए।
वहीं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने कहा कि आयुर्वेद पद्धति एक दृष्टिकोण से पर्यावरण का पूरक है।क्योंकि जब हम आयुर्वेद चिकित्सा अपनाएंगे तो हम आप सभी लोग रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं के दुष्प्रभाव से बचेंगे साथ ही हम अपने पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचा सकेंगे।क्योंकि सारी आयुर्वेद दवाइयां व जड़ी बूटियां हमें पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती। इसलिए यदि हमें स्वस्थ रहना है तो आयुर्वेद अपनाना होगा और यदि आयुर्वेद अपनाना है पेड़ पौधे उपजाना होगा।
इसके अलावा कंपनी के बोर्ड मेंबर राम फल,डायरेक्टर ऊषा सिंह आदि ने भी पर्यावरण व आयुर्वेद चिकित्सा संबंधित अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रमुख जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुमार,राजमणि,लता मौर्या,पवन कुमारी,सुनीता देवी,श्यामावती, प्रियंका, रेशमा देवी, विजय कुमार, श्रीदेवी, पूजा, संगीता वर्मा, प्रियंका, फूलमती, नीतू सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।