वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कर वितरित किए पंखे

0

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कर वितरित किए पंखे

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने पिता की पुण्य तिथि पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया की पिता स्व राजेन्द्र सिंह भदौरिया की पुण्य तिथि पर फत्तेपुर राजेन्द्र पुरम दक्षिण क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया तथा बर्रा दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से पूजन किया इस मौके पर मौजूद श्रीमती शकुंतला सिंह ने बताया कि उनके जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि उनके बच्चे जो आज पिता की पुण्यतिथि पर सैकड़ो बुजुर्गों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा आज हरा-भरा परिवार सुख समृद्धि में जीवन गुजर रहा है यह सभी बड़े बुजुर्गों का ही आशीर्वाद है। जिलाध्यक्ष ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद ले उन्हें अपने हाथो से भोजन कराया। नम आंखों से पिता की याद में भोजन परोसते हुए श्री भदौरिया ने बताया कि आज जो कुछ भी हूं परम पूज्य पिता की वजह से ही हू।

उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है सभी अपने माता पिता की जीवनपर्यंत सेवा करे क्यों की जीवन में सब दोबारा मिल सकता है किन्तु माता पिता नही मिलते। उन्होंने भोजन वितरित करने के बाद पिता स्व राजेन्द्र सिंह भदौरिया की पुण्य तिथि पर छत के पंखे वितरित किए। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज भदौरिया शशि सिंह आकाश सिंह भदौरिया हरिओम भदौरिया पंकज तोमर विकास त्रिपाठी संजय तिवारी प्रियांशु ठाकुर नितिन मोहन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here