मसौली बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ मे वात्सलय संस्था द्वारा आयोजित हम होंगे कामयाब के तहत कक्षा 8 व कक्षा 12 पास करने वाली किशोरियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे ब्लाक समन्वयक महेंद्र कश्यप द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया ताकि बालिकाए भी बराबरी का मौका व सम्मान पा सके। हम पढ़ते रहेंगे तथा आगे बढ़ते रहेंगे व कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते रहेंगे उन्होंने कहा कि महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह कर आगे बढ़ने की सोच विकसित करनी होगी। किशोरियां भविष्य की शक्ति हैं, उन पर आगे की पीढ़ी तैयार करने की जिम्मेदारियां हैं।
कार्यक्रम मे किशोरियो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे समन्वयक सीमा वर्मा एव समन्वयक कमलेश के संचालन मे सम्पन्न हुआ।