गाजे बाजे के साथ कई गांवों की मां दुर्गा की प्रतिमा का आज हुआ विसर्जन

0

गाजे बाजे के साथ कई गांवों की मां दुर्गा की प्रतिमा का आज हुआ विसर्जन

मां दुर्गा के जुलूस पर पुलिस की रही सख्त नजर

बनीकोडर बाराबंकी। क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन की गई। गुरुवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के चौकी दिलावलपुर व मवई थाना क्षेत्र एवं असंद्रा थाना क्षेत्र की मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रसूलपुर के करारी दास कल्याणी नदी के तट व सिल्हौरघाट के गोमती नदी तट पर माता के मूर्तियों का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। दूर दूर से आ रही दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस पर पुलिस की बराबर नजर बनी हुई थी।गाजे बाजे के साथ नाचते कूदते अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त जुलूस में शामिल रहे। रास्ते में किसी प्रकार की घटना दुर्घटना न हो इस लिए पुलिस मां दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस में साथ रही।

मिली जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के दो जगहों पर मां दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। आपको बता दें की लगातार 30 वर्ष से रसूलपुर ग्राम प्रधान राम सुरेश गुप्ता अपने निवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखवा कर पूजा पाठ करते हुए विशाल जागरण व भंडारा करने के बाद मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। इसी क्रम में रसूलपुर ग्राम प्रधान राम सुरेश गुप्ता ने गुरुवार मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करारी दास कल्याणी नदी के तट पर गाजे बाजे के साथ सकुशल संपन्न किया। इस मौके पर राम सुरेश गुप्ता, दिनेश यादव, दिलीप उर्फ गुड्डू गुप्ता, आंचमन गुप्ता,मंशाराम यादव शिवनाथ यादव मल्लू गुप्ता राजकुमार यादव बलदेव राजपूत गोलू समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे, वही चौकी दिलावलपुर व मवई थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव, रसूलपुर गांव, मझोटी ,अल्होरा ओहरामऊ,कछिया ,सहजना , सलेमपुर,की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करारी दास कल्याणी नदी के तट पर बहुत ही धूम धाम से किया गया। जिसमे चौकी इंचार्ज कन्हैया यादव, हेड कांस्टेबल योगेश सिंह, कास्टेबल आनंद कुमार यादव, कास्टेबल राकेश यादव,कास्टेबल कपिल दीक्षित ,मनदीप मौर्य समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा व हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। वही हाजीपुर गांव, पंडित पुरवा गांव, अशरकपुर गांव की मां दुर्गा प्रतिमा की मूर्ति गाजे बाजे के साथ सिल्हौरघाट गोमती नदी के तट पर विसर्जन किया गया।

रिपोर्टर
डॉ एम एल साहू
आवाज़ ए जिंदादिल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here