बनीक़ोडरबाराबंकी ,वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेसिक द्वारा संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एवम खेल अनुदेशक द्वारा दी जा रही है।इसी कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर में खेल अनुदेशक राजीव कुमार साहू द्वारा सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं ।सभी बच्चों ने ब्लॉक, स्टांस एवं शरीर के नाजुक अंगों की जानकारी दी गई है।यह कार्यक्रम कुल 24 कार्यदिवस तक चलेगा। आत्मरक्षा सीखने के प्रति छात्राओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता ने बताया कि जब से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हुआ है। तब से बच्चों की उपस्थिति पहले से बेहतर हुई है। जिसमें बालिकाएं अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रही हैं।खेल अनुदेशक द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बालिकाएं आगे चलकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगी मुझे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है।वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ऐप के माध्यम से प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक व बालिकाओं की फेश रिकॉग्निशन से उपस्थिति ली जाती है।
रिपोर्टर
डॉ एमएल साहू
आवाज ए जिंदादिल
ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।