प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया

0

बनीक़ोडर बाराबंकी, ,कस्बा कोटवा सड़क में शिवाजी जन सेवा केंद्र पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया,। जिला सचिव मनीष रावत ने बताया नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ था ,नेहरू जी की माता का नाम स्वरूप रानी और पिताजी का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू था और उनकी पत्नी का नाम कमला नेहरू , जवाहरलाल नेहरू ने अपनी बैरिस्टर की शिक्षा लंदन में पूरी की थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है,

जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे नेहरू जी की पुत्री जिनका नाम स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी था, नेहरू जी का निधन 1964 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है ।यह बच्चों से बहुत प्यार करते थे, नेहरू जी ने एक बार कहा था कि आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, ।जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ एम एल साहू, , अनुज वर्मा, आकाश सिंह, शिवा जी, मोआरिफ जलाल उर्फ़ छोटू, प्रभात वर्मा, दिनेश कुमार सिंह, अंकित यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में श्री राधा कृष्ण राम हजारी इंटर कॉलेज गाजीपुर में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी का जयंती विद्यालय के प्रधानाचार्य बंसराज चतुर्वेदी ने बड़े धूमधाम से बनाई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने पंडित नेहरू जी पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर
डॉ एम एल साहू
आवाज ए जिंदादिल
ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here