बाराबंकी में सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 51वा जन्मदिवस

0

बाराबंकी में सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 51वा जन्मदिवस

संवाददाता अमन मिश्रा

बाराबंकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 वां जन्मदिन समारोह पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने जिला पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए धूमधाम से मनाया।


इस मौके पर पूर्व मंत्री विधायक फरीद महफूज किदवई एवं सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा अखिलेश यादव गरीब कमजोर असहाय की मजबूत आवाज है हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम करते हैं जिसका सम्मान पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों करती इसलिए हम सब की भी जिम्मेदारी है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर चलते हुए आज उनके जन्मदिन पर यह संकल्प ले कर जाएं कि आने वाले 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव के नियत रोग में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर ही दम लेंगे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर PDA वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोनू रावत द्वारा ग्राम शुक्लैइ में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया।
इसी क्रम में विधानसभा कुर्सी में पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा,जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत, पूर्व प्रमुख जनाब यासिर अराफ़ात किदवई,प्रदेश सचिव डॉ विकास यादव ने वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन मनाते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व मंत्री विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, वर्मा पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा समीम चौधरी, प्रदेश सचिव राजेंद्र वर्मा पप्पू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश चंद्र गौतम, हुमायूं नईम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा नरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव प्रबुद्ध सभा ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता यादव, नसीम कीर्ति, अजय प्रताप सिंह पप्पू, राजेश वर्मा, मोहम्मद आफाक, जिला सचिव विनय पांडे, उमाकांत यादव, तौकीर करार्र, जयसीराम यादव, अनिल यादव, आकाश यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अध्यक्ष साफे जुबेरी, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अंकित वर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष निर्मल वर्मा, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, छात्र सभा महासचिव नितिन वर्मा, रजत वर्मा, राम तेज रावत, बलराम यादव, सभासद दीपक गुप्ता, बृजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, ललित मिश्रा बाबुल, राजेश सिंह चौहान, रमेश यादव, मेराज अहमद, मोहम्मद आरिज, पवन वर्मा कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here