पूर्व राज्यमंत्री ने किया गंगा देवी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

0

पूर्व राज्यमंत्री ने किया गंगा देवी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

बाराबंकी।आज के युग में कंप्यूटर की बहुत ही आवश्यकता हो गई है।कोई भी डिजिटल कार्य कंप्यूटर के बिना संभव नहीं है।उक्त विचार पूर्व राज्य मंत्री छोटे लाल यादव ने देवा चिनहट रोड स्थित यादव कोल्ड स्टोरेज के निकट गंगा देवी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरांत व्यक्त किए।

श्री यादव ने यह भी कहा कि देहात क्षेत्र के इस स्थान पर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की अति आवश्यकता थी जिसकी पूर्ति आज हो गई है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार मौर्य,पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह,पूर्व प्रधान दिनेश यादव,पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष राम सिंह यादव,बी डी सी अवधराम यादव,बी डी सी ज्ञान सिंह यादव,मनीराम,रवि सिंह यादव आदि उपस्थित रहे ।

डा एम एल साहू
आवाज़ ए जिंदादिल ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here