लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी

0

बाराबंकी । लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। भाजपा का उत्तर प्रदेश में सफाया होगा। भाजपा प्रदेश में सभी अस्सी सीटे हारेगी। इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। इंडिया गठबंधन के समर्थन में जनता है। इंडिया गठबंधन जीतेगा।


उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर में विकासखंड सिद्धौर के अंतर्गत ग्राम हाजीपुर में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये ।
श्री राकेश वर्मा ने आगे कहा कि किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब आदमी इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा लोकसभा सीटो वाला प्रदेश है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुत बुरी तरह हारेगी।

विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान और बेहाल है। आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौकरी और रोजगार पर मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं है। हर गांव में नब्बे फीसदी से ज्यादा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। हर वर्ग परेशान है। महंगाई के कारण लोग गैस सिलेण्डर नहीं भरा पा रहे हैं। सांड़ और आवारा जानवरों के टकराने और हमले में हर दिन लोगों की मौतें हो रही है। इन सवालों का भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर को मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद नवाबगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, सपा प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, दिनेश वेशय, उबेद अहमद शानू ,जितेंद्र वर्मा, अखिलेश यादव, अमर बहादुर वर्मा, अंकित वर्मा, सूरजपाल रावत, पवन वर्मा, पिंटू वर्मा, अखिलेश यादव मोहम्मद आरिफ अखिलेश यादव, पिंकू सैनी, मोहम्मद आफाक, शरीफ प्रधान, समेत आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट- महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here